एम1 एससीवी/एलसीवी के लिए रेट्रो-फिटमेंट पी
एम1 एससीवी/एलसीवी के लिए रेट्रो-फिटमेंट पी
प्रौद्योगिकी
- •एलसीवी-एमटी हेतु एलसीवी-एमटी
- •प्रौद्योगिकी तत्परता स्तरः 6 (सुसंगत वातावरण में प्रणाली मॉडल/ निदर्शक)
विशेषताएं
- •एलसीवी और उससे ऊपर के लिए रेट्रोफिट समाधान
- •मॉड्यूलर और स्केलेबल समाधान
- •कम लागत वाले एकीकरण के लिए किफायती समाधान
- •मौजूदा वाहन में कम से कम आशोधन
- •गृह में विकसित की गई नियंत्रण कार्यनीति जिसमें ‘इडियट प्रूफ’ इंटरलॉक हैं।
- •वाहन के सभी निष्पादन मानदंड को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से अभियंत्रित प्रणाली
- •तीन प्रचालन विधि:
- •विफलता संसूचन और डायग्नोस्टिक्स
- •पारंपरिक इंजन
- •इलेक्ट्रिक मात्र विधि
- •डी हाइब्रिड विधि (अंतर्निहित 2 अतिरिक्त नियंत्रण विधि के साथ):
- •बैटरी चार्जिंग
- •पुनरूत्पादनीय ब्रेकिंग
- •अतिरिक्त सुविधा प्रणाली में कम से कम सेवात्मकता; फिट एंड फॉरगेट
- •इसके फायदे:
- •वाहन का उच्च सेवा काल
- •कम रख-रखाव लागत
- •लागत प्रभावी स्वदेशी समाधान
- •नए वाहनों हेतु ओई फिटमेंट के लिए भी समाधान उपलब्ध है
अनुप्रयोज्य
- •एससीवी और एलसीवी
- •बड़े वाणिज्यिक वाहनों के लिए भी स्केलेबल
हासिल किए गए विधिमान्यकरण का पैमाना
एक कार्यसाधक प्रोटोटाइप का विकास और परीक्षण किया गया है। प्रचालन परिदृश्यों की एक व्यापक सीमा को ध्यान में रखते हुए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का आगे विधिमान्यकरण और इष्टतमीकरण किया जा रहा है।
हासिल किए गए विधिमान्यकरण का पैमाना
पेटेंट आवेदन प्रक्रिया में है
सार
दुनिया लो कार्बन फुटप्रिंट की ओर बढ़ रही है, जिससे कम उत्सर्जन वाली दक्ष प्रौद्योगिकी अपनाना आवश्यक हो गया है। हाइब्रिडाइजेशन ऐसा ही एक समाधान है, जिससे कम उत्सर्जन के साथ बेहतर दक्षता मिलती है जो भविष्य के उत्सर्जन मानक को पूरा कर सकती है।
पारंपरिक आईसी इंजन वाले वाहनों में हाइब्रिड घटकों की रेट्रोफिटिंग, इस्तेमाल हो रही/मौजूदा वाहनों के लिए किफायती और प्रौद्योगिकीय रूप से बेहतर निष्पादन पाने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है।
एआरएआई का समाधान मुख्य रूप से हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए पी3एक्स वास्तुकला के एक नए रेट्रोफिट समाधान के अभिकल्प और विकास पर केंद्रित है। यह रेट्रोफिट समाधान पावरट्रेन के मामले में दूसरे हाइब्रिड समाधान से अलग है। इसमें मौजूदा पावरट्रेन के साथ एक नवाचारी ऐड-ऑन पावरट्रेन भी है। अभिकल्प किया गया नया पावरट्रेन 5 अलग-अलग हाइब्रिड विधि देता है, जैसे इंजन मात्र विधि, इलेक्ट्रिक मात्र विधि, मोटर सहायता विधि, बैटरी चार्जिंग विधि और पुनरूत्पादनीय ब्रेकिंग विधि। रेट्रोफिट का काम हाइब्रिड घटको के चेसिस में पैकेजिंग अभिकल्प पर भी केंद्रित करता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह सड़क से स्थानांतरित होने वाले सभी भार और अतिरिक्त वजन को बिना किसी विफलता के बनाए रख सके। पी3एक्स हाइब्रिड कॉन्फिगरेशन वाले इस स्वदेशी पावरट्रेन की व्यावहारिक अनुप्रयोज्यता निदर्शन के लिए, एक प्रोटोटाइप बनाया गया है और प्रकार्यात्मक रूप से इसका परीक्षण किया गया है।
लाभार्थी उद्योग
- हाइब्रिड प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले ओईएम
- हाइब्रिड वाहनों के लिए स्मार्ट नियंत्रण आपूर्ती करने वाली टियर 1 उद्योग
- अभियांत्रिकी सेवा प्रदाता
- सेवा उद्योग
- हाइब्रिड वाहन कार्यक्रमों पर काम करने वाले अनुसंधान संस्थान/अकादमी/विश्वविद्यालय
एआरएआई हाइब्रिड वाहनों के क्षेत्र में ये विकास सेवाएँ भी देता है।
- ओई फिटमेंट पर मिलता-जुलता समाधान
- वैद्युत प्रणाली अभिकल्प
- हाई वोल्टेज सुरक्षा और इंटरलॉक
- हाइब्रिडाइजेशन के प्रभाव पर संरचनात्मक विश्लेषण
- फीजिबिलिटी अध्ययन के साथ एमआईएल और एसआईएल सिम्यूलेशन
- प्रणाली और घटक आमापन और पहचान
- व्यक्तिनिष्ठ और वस्तुनिष्ठ विश्लेषण