Skip to content

इंटेलिजेंट वाहन नियंत्रक प्लेटफॉर्म

एक्सईवी के लिए इंटेलिजेंट वाहन नियंत्रक प्लेटफॉर्म (आईवीसीओएन)

प्रौद्योगिकी

  • इंटेलिजेंट वाहन नियंत्रक (एआरएआई-आईवीसीओएन) प्लेटफॉर्म – एक कॉन्फिगर किया जा सकने वाला सॉफ्टवेयर पैकेज (पी0, पी1, पी3 और ईवी कॉन्फिगरेशन के लिए)
  • प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर: टीआरएल7 (प्रचालनात्मक वातावरण में प्रणाली प्रोटोटाइपिंग निदर्शक)
Controller Platform Diagram
xEV Vehicle

विशेषताएँ

  • सभी तरह के एचईवी और ईवी के लिए सॉफ्टवेयर समाधान पैकेज
  • हाइब्रिड ड्राइवट्रेन अर्थात पी0/पी1/पी3 और ईवी ड्राइवट्रेन के लिए प्रयोक्ता अनुकूल कस्टमाइजेशन
  • पी2 और पी4 एचईवी कॉन्फिगरेशन के लिए भी स्केलेबल
  • आयन ओपन एमआईएल, एसआईएल, पीआईएल और एचआईएल सुसंगत कार्यनीति मैटलैब-सिम्यूलिंक-स्टेटफ्लो में एमबीडी उपागम का प्रयोग करके विकसित की गई हैं
  • ऑफलाइन और वास्तविक समय सिम्यूलेशन क्षमता में कई आसान प्राचलीकृत कार्यक्षमता शामिल हैं –
  • इनपुट और आउटपुट प्रक्रमण
  • स्टार्ट स्टॉप प्रकार्यात्मकता
  • चार्ज सस्टेनेंस
  • वाहन मोड निर्धारण
  • इलेक्ट्रिक सहायता
  • पुनर्जनन/संपोषण
  • टॉर्क रिक्वेस्ट गणना
  • इलेक्ट्रिक लॉन्च
  • डायग्नोस्टिक्स और लिम्प होम
  • ज़्यादातर प्लांट मॉड के साथ आसान इंटीग्रेशन
  • कॉन्फ़िगरेशन के लिए प्रयोक्ता अनुकूल जीयूआई

अनुप्रयोज्य

  • किसी भी श्रेणी के हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन अर्थात् 2/3/4 पहिया के लिए वाहन नियंत्रण विकास प्लेटफॉर्म

हासिल किए गए विधिमान्यकरण का पैमाना

सॉफ्टवेयर पैकेज का उपस्थित संस्करण मॉडल इन लूप (एमआईएल) में सत्यापित और विधिमान्यकृत किया गया है। अलग-अलग तरह के प्लांट मॉडल के साथ नियंत्रक का अंतरापृष्ठ परीक्षण किया गया है। यह पैकेज मैटलैब सिम्यूलिंक आधारित कॉन्फ़िगर करने लायक सॉफ्टवेयर है और आम सिम्यूलिंक आधारित प्लांट मॉडल के साथ इसकी संगतता ऑफलाइन के साथ-साथ वास्तविक समय में भी विधिमान्यकृत की गई है।

बौद्धिक संपदा

लागू नहीं

सार

दि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक्सईवी के वाहन नियंत्रक के लिए स्वदेशी सॉफ्टवेयर पैकेज विकसित किया है।

इस पैकेज का नाम इंटेलिजेंट वाहन नियंत्रक (एआरएआई-आईवीसीओएन) है, जो एक्सईवी अनुप्रयोग को नियंत्रण करने के लिए प्रयोग होने वाले मानक नियंत्रण एल्गोरिदम का सूट है। खासकर एक्सईवी के मामले में, मास्टर वाहन नियंत्रक बहुत आवश्यक है क्योंकि इसे अलग-अलग प्रणालियों (जैसे इलेक्ट्रिक मोटर, इंजन, बैटरी, आदि) में जाने वाली मांगों को नियंत्रित करना होता है। एक कुशल नियंत्रक जो वाहन की मांगों और उपलब्ध संसाधनों की आवश्यकताओं के अनुसार से पावर फ्लो को नियंत्रित करता है, हाइब्रिड प्रचालन के लिए आवश्यक है।

यह सॉफ्टवेयर पैकेज प्रयोक्ता अनुकूल कॉन्फ़िगर करने लायक समाधान है जो मैटलैब वातावरण में नियंत्रण मॉड्यूल देगा। उपयोगकर्ता को अनुप्रयोग एचईवी/ईवी चुनना होगा और वाहन के आघारभूत प्राचल इनपुट करने होंगे। उपयोगिता चुने गए अनुप्रयोग और दिए गए प्राचल के अनुसार सॉफ्ट फॉर्मेट में नियंत्रक बनाएगी।

लाभार्थी उद्योग

  • हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले वाहन ओईएम
  • हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए स्मार्ट नियंत्रण आपूर्ति करने वाली टियर 1 उद्योग
  • ऑटो उद्योग को अभियांत्रिकी सेवा प्रदाता
  • हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन कार्यक्रमों पर काम करने वाले अनुसंधान संस्थान/अकादमी/विश्वविद्यालय