इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी प्रबंधन प्रणाली
इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी प्रबंधन प्रणाली
प्रौद्योगिकी
- •इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी प्रबंधन प्रणाली (ईवी-बीएमएस) हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, जो भारतीय परिस्थितियों के लिए उपयुक्त है
- •प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर – टीआरएल8 (वास्तविक प्रणाली परीक्षण और प्रदर्शन प्रकार्यात्मक वातावरण पूर्ण और योग्यता-प्राप्त)
विशेषताएँ
- •मॉडल आधारित अभिकल्प (एमबीडी) उपागम का प्रयोग करके सॉफ्टवेयर विकास
- •हर सेल के वोल्टेज, पैक करंट और तापमान का अनुवीक्षण
- •सेल संतुलन (निष्क्रिय)
- •चार्ज की प्रावस्था (एसओसी) और स्वास्थ्य की स्थिति (एसओएच) के लिए प्रगत प्राक्कलन तकनीकें
- •शक्ति की प्रावस्था (एसओपी) और सुरक्षा की स्थिति (एसओएस) के लिए प्रगत प्राक्कलन तकनीकें
- •सक्रिय अनुवीक्षण और अनुमतांक निम्नन
- •ऊष्मीय प्रबंधन
- •लिथियम-आयन सेल की एक विस्तृत श्रेणी के साथ सुसंगत
- •विफलता संसूचन और डायग्नोस्टिक्स
- •मॉड्यूलर और स्केलेबल वास्तुकला
- •अनुवीक्षण, विन्यास और अंशांकन के लिए अत्याधुनिक जीयूआई
अनुप्रयोज्य
- •2/3/4 पहिया इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अनुप्रयोज्य
- •ईंधन सेल और अल्ट्रा संधारित्र आधारित प्रणाली के लिए अनुप्रयोज्य
- •ऊर्जा भांडारण प्रणाली के लिए अनुप्रयोज्य
- •कृषि और ऑफ-रोड वाहनों के लिए अनुप्रयोज्य
- •मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) के लिए अनुप्रयोज्य
हासिल किए गए विधिमान्यकरण का पैमाना
सॉफ्टवेयर पैकेज को मॉडल इन लूप (एमआईएल) में सत्यापित और विधिमान्यकृत किया गया है। नियंत्रण कार्यनीति के अंतरापृष्ठ को अलग-अलग तरह के बैटरी पैक के साथ परीक्षण किया गया है। यह पैकेज मैटलैब सिम्यूलिंक आधारित कॉन्फिगरेबल सॉफ्टवेयर है और सामान्य सिम्यूलिंक आधारित प्लांट मॉडल के साथ इसकी संगतता को विधिमान्यकृत किया गया है। विकसित किए गए बीएमएम को एआईएस 004 भाग 3 के अनुसार ईएमआई/ईएमसी (विकीर्ण , विकीर्ण प्रतिरक्षा, संचालित उत्सर्जन, संचालित प्रतिरक्षा) के मोटर वाहन परीक्षण अनुपालन के लिए, स्थिर वैद्युत विसर्जन परीक्षण और तापमान, आर्द्रता और कंपन के लिए पर्यावरणी परीक्षण के लिए विधिमान्यकृत किया गया है।
हासिल किए गए विधिमान्यकरण का पैमाना
लागू नहीं
सार
दि ऑटोमोटिव रिसर्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ऊर्जा/बैटरी प्रबंधन प्रणाली के लिए एक स्वदेशी, भारत-विशिष्ट और लागत प्रभावी प्रौद्योगिकी समाधान विकसित किया है। यह इंटेलिजेंट ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली ‘एआरएआई/ईएमआई4’ एक पूरा सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्लेटफॉर्म है, जिसमें ऊर्जा प्रबंधन के लिए प्रगत एल्गोरिदम और ऊर्जा स्रोत के साथ अंतरापृष्ठ करने के लिए मोटर वाहन-अनुपालक हार्डवेयर शामिल है।
प्रणाली सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को लिथियम-आयन बैटरी केमिस्ट्री की एक विस्तृत श्रेणी से सामंजस्य बैठाने के लिए अभिकल्पित किया गया है। इस एल्गोरिदम को बैटरी पैक में उपस्थित सेल्स के करंट, वोल्टेज और तापमान अनुवीक्षण करने के लिए अभिकल्पित किया गया है। यह आगे बढ़कर, प्रगत प्राक्कलन पद्धतियों का प्रयोग करते हुए, ऊर्जा स्रोत की 4 महत्वपूर्ण स्थितियों (एसओसी, एसओएच, एसओपी, और एसओएस) की गणना और उनका प्राक्कलन करता है। इस तरह से विकसित किया गया सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्लेटफॉर्म स्केलेबल है और यह अंतिम उपयोगकर्ता को मास्टर/स्लेव टोपोलॉजी के साथ लचीलापन प्रदान करता है, जिससे कई इकाइयों को आपस में जोड़कर 800 वीडीसी तक की प्रणाली का समर्थन किया जा सकता है। इस हार्डवेयर को मोटर वाहन-श्रेणी घटकों का प्रयोग करके, सुरक्षा के उच्चतम मानकों के साथ अभिकल्पित किया गया है। यूआई प्लेटफॉर्म सीएएन और सीरियल अंतरापृष्ठ के माध्यम से कस्टमाइजेबल डायग्नोस्टिक सॉफ्टवेयर से सुसज्जित है, जो पैक डायग्नोस्टिक्स और आँकड़ा संलेखन का प्रबंध करता है, साथ ही प्राचल में तीव्रता से बदलाव करने और फर्मवेयर उन्नयन करने की सुविधा भी देता है।
लाभार्थी उद्योग
- 2/3/4 पहिया इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के ईवी-एचईवी विनिर्माता।
- ऊर्जा भंडारण प्रणाली प्रदाता
- अभियांत्रिकी सेवा प्रदाता
- बैटरी पैक विनिर्माता
- ऊर्जा भंडारण कार्यक्रमों पर काम करने वाले अनुसंधान संस्थान/अकादमी/विश्वविद्यालय
एआरएआई, ऊर्जा प्रबंधन के क्षेत्रों में निम्नलिखित विकास सेवाएं भी प्रदान करता है:
- प्रकार्यात्मक वास्तुकला का विकास
- बैटरी संयंत्र निदर्श का विकास
- ऊर्जा प्रबंधन के लिए नियंत्रण एल्गोरिदम का विकास
- सत्यापन और प्रमाणीकरण की कार्यप्रणालियां
- बैटरी पैक और प्रबंधन प्रणाली के विकास के लिए परामर्श सेवाएं
- अल्ट्रा संधारित्र और अन्य ऊर्जा स्रोतों के संतुलन के क्षेत्रों में एल्गोरिदम का विकास