Skip to content

हाइब्रिड प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म

हाइब्रिड प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म

2 और 3 पहिया वाहनों के लिए हाइब्रिड प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म (एल-श्रेणी)

प्रौद्योगिकी

  • कॉम्पैक्ट वाहन में एटी के साथ रेट्रो-फिटमेंट प्रकास पी2 हाइब्रिड किट
  • प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर: 6 (संबंधित वातावरण में प्रणाली मॉडल निदर्शक)
Hybrid Platform

विशेषताएँ

  • नवाचारी एकीकरण समाधान
  • उच्च टार्क इलेक्ट्रिक मोटर के साथ कॉम्पैक्ट आकार बीएलडीसी मोटर मौजूदा आईसी इंजन का पूरक है
  • मौजूदा वाहनों के चार्जिंग प्रणाली को प्रतिस्थापित करता है
  • मौजूदा वाहनों के स्थान में नवाचारी तरीके से पैकेज किया गया है
  • दो ड्राइव (इंजन और मोटर) के बीच इंटेलिजेंट पावर फ्लो कार्यनीति
  • प्रचालन विशेषताओं में शामिल हैं:
  • इको / सिटी / स्टेप
  • केवल ईवी ट्रैवल
  • बूस्ट
  • पुनरूत्पादनीय ब्रेकिंग
  • कम लागत नियंत्रण
  • रीजेन एफर्ट
  • बेहतर न्यून गति निष्पादन के लिए उच्च टॉप एंड टॉर्क
  • उच्च ईंधन दक्षता
  • कम उत्सर्जन और आफ्टर ट्रीटमेंट के पश्चात् हार्डवेयर की कम आवश्यकता।
  • मौजूदा प्रणाली लागत का कुछ भाग ऑफसेट किया जाता है।

अनुप्रयोग

  • विशेषकर एक सिलेंडर इंजन वाले 2- और 3-पहिया वाहनों के साथ।

हासिल किए गए विधिमान्यकरण का पैमाना

एक कार्यसाधक प्रोटोटाइप का विकास और परीक्षण किया गया है। प्रचालन परिदृश्यों, पैकेजिंग को आगे इष्टतमीकृत करने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का आगे विधिमान्यकरण और इष्टतमीकरण किया जा रहा है।

बौद्धिक संपदा

पेटेंट फाइल किया गया (आवेदन संख्या 201821033201)

सार

भारत में 70 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत वाहन 2 पहिया वाहन होने के साथ, प्रचलित शहरी भीड़-भाड़ वाले वातावरण के साथ सड़कों पर चलने वाली वाहनों की भारी संख्या के कारण इस परिवहन खंड का पर्यावरणीय प्रभाव महत्वपूर्ण है।

2 पहिया के लिए ‘डीवीआई टी ड्राइवट्रेन, एक कॉम्पैक्ट वाहन में पूरी तरह से समाकलित माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन है जो एक उत्साही ड्राइविंग अनुभव देने के लिए स्थान और पी1 समानांतर युग्मन का अच्छे से उपयोग करता है, और शहरी प्रतिद्वंदी को हराने में उतना ही, या उससे भी अधिक प्रभावी है।

इसके छोटे, कॉम्पैक्ट, समाकलित ड्राइव कॉन्फिगरेशन की वजह से सभी प्रकार्य समाकलित हैं। इसके अलावा, वाहन के साथ चालक के अन्योन्य क्रिया को आसान बनाया गया है ताकि 6 अलग-अलग हाइब्रिड विधि दिए जा सकें, जैसे इंजन मात्र विधि, इलेक्ट्रिक मात्र विधि, राइडर सहायता विधि, बैटरी चार्जिंग विधि और पुनरूत्पादनीय ब्रेकिंग विधि। मौजूदा काम हाइब्रिड घटकों को चेसिस में पैकेज करने के अभिकल्प पर भी केंद्रित कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह प्रचालन के दौरान सभी भार स्थितियों को संधारित कर सके। कार्य निष्पादन और दक्षता के लिए तैयार प्रोटोटाइप का चेसिस डायनेमोमीटर पर परीक्षण किया जाता है। एक आम चालक को यह अधिक क्षमता वाले वाहन जैसा लगता है, लेकिन इसमें बड़े, न्यून दक्ष और भारी इंजन वाले नुकसान नहीं हैं।

लाभार्थी उद्योग

  • हाइब्रिड प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले ओईएम
  • हाइब्रिड वाहनों के लिए स्मार्ट नियंत्रण आपूर्ती करने वाला टियर 1 उद्योग
  • सेवा उद्योग
  • हाइब्रिड वाहन कार्यक्रमों पर काम करने वाले अनुसंधान संस्थान/अकादमी/विश्वविद्यालय
  • मोटरस्पोर्ट्स

एआरएआई हाइब्रिड वाहनों के क्षेत्र में ये विकास सेवाएँ भी देता है:

  • वैद्युत प्रणाली अभिकल्प
  • हाइब्रिड किट के फिटमेंट का संरचनात्मक विश्लेषण
  • फीजिबिलिटी अध्ययन के साथ एनवीएच, और एसआईएल सिम्यूलेशन
  • प्रणाली विकास, परीक्षण और जाँच निदर्शन
  • डायग्नोस्टिक्स और डाटा एनालिटिक्स