Skip to content

अनुसंधान एवं विकास एवं प्रौद्योगिकी

हमारे बारे में

अपनी 5 दशकों से भी अधिक की विशाल सेवा-अनुभव संपदा से समृद्ध, तथा विभिन्न अनुसंधान और विकास परियोजनाओं और अध्ययनों के परिणाम-स्वरूप, एआरएआई ने स्वदेशी मोटर वाहन प्रौद्योगिकियाँ, उत्पाद, परीक्षण रिग्स और परीक्षण समाधान विकसित किए हैं; और भारत-विशिष्ट डाटाबेस संकलित किए हैं, जो मोटर वाहन उत्पाद विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण निविष्टियों का कार्य करते हैं।

प्रौद्योगिकियाँ

प्रौद्योगिकी विकास और नवाचार को और बढ़ावा देने के लिए, हाल ही में एआरएआई ने एक समर्पित प्रौद्योगिकी समूह बनाया है जो सुरक्षित, संधारणीय और स्मार्ट गतिशीलता समाधानों को संभव बनाने के लिए भविष्य की स्वदेशी प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहा है। वर्तमान प्रौद्योगिकी कार्यक्रम 6 क्षेत्रों पर केंद्रित है, जो हैं: इंटेलिजेंट वाहन नियंत्रण, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली, हरित गतिशीलता, इंटेलिजेंट वाहन प्रौद्योगिकियाँ, बैटरी प्रबंधन और हल्का भारांकन। इस प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम में समर्पित और साथ ही बहु-विभागीय समूहें लगी हुई हैं। आवश्यकतानुसार, एआरएआई सह-विकास के लिए या उनकी प्रौद्योगिकियों को और आगे बढ़ाने के लिए बाहरी प्रौद्योगिकीविद या संगठनों के साथ सहयोग करता है। एआरएआई सार्वजनिक अभियानों के साथ-साथ तदनुकूल बी2बी कार्यशाला के माध्यम से भी प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है। नीचे कुछ ऐसी प्रौद्योगिकियाँ दी गई हैं जो हस्तांतरण या अनुप्रोयग विकास के लिए उपलब्ध हैं:

एएफएस, एचसीसीआई, दोहरी ईंधन, एचसीएनजी, डीआई-सीएनजी, न्यून तापमान दहन, छोटे इंजनों की सुपर चार्जिंग, एकीकृत सुरक्षा प्रणाली, अर्ध वायू सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिकी शक्ति सहायता प्रणाली (ईपीएएम), जीडीआईईएमएम, एक्स ईवी सिम्यूलेटर, बहु-सामग्री फोर्जिंग, बीएमएस, टीपीएमएस, हल्के वजन का बस अधिसंरचना, हल्के वजन की फोर्जिंग प्रक्रियाएँ, 2-पहिया वाहन ईंधन अन्तःक्षेपण प्रणाली।

स्वायत्त वाहन

स्मार्ट संरचना अनुप्रयोग

बैटरी पैक ईवी

एचईवी

संबद्ध वाहन प्रौद्योगिकी

आईवीकॉन

बीएमएस

परीक्षण समाधान और रिग्स

परीक्षण और विधिमान्यकरण के अपने विशाल अनुभव के साथ-साथ, पिछले 5 दशकों में परीक्षण उपकरण और प्रयोगशालाओं को अभिकल्पित करने और स्थापित करने के अनुभव के आधार पर, एआरएआई ने कई परीक्षण समाधान और परीक्षण रिग्स विकसित किए हैं। ये समाधान ग्राहकों को बिक्री के बाद की सेवाओं और एएमसी पैकेजों के साथ उपलब्ध कराए जाते हैं।

चेसिस डायनेमोमीटर नियंत्रण प्रणाली (सीडीसीएस)

इंजन डाटा अधिग्रहण और नियंत्रण प्रणाली (ई-डीएसीएस)

सीवीएस नियंत्रक

एसी डायनेमोमीटर, डिजिटल डायनेमोमीटर नियंत्रक (डीडीसी)

जेनसेट डाटा अधिग्रहण और नियंत्रण प्रणाली (जी-डीएसीएस)

शेड स्वचलन नियंत्रक

परीक्षण कक्ष स्वचलन प्रणाली (टीसीएएस)

शीतलक परीक्षण रिग्स

भारत-विशिष्ट डाटाबेस

एआरएआई के पास निम्नलिखित डाटाबेस हैं, जो भारतीय बाजार के लिए वाहनों के विकास में उपयोगी हैं। एआरएआई लगातार विभिन्न अध्ययनों और सेवा डाटा संग्रह कार्यों में लगा हुआ है, जिसके तहत यह विभिन्न पहलुओं से संबंधित भारत-विशिष्ट डाटा लगातार जोड़ता रहता है। वर्तमान में, उन्नत चालक सहायता प्रणालियों या स्वायत्त ड्राइविंग के लिए ट्रैफिक छवियों और डाटा का संकलन किया जा रहा है।

सामग्री डाटा बैंक

मानवमिति डाटाबेस

रोड प्रोफाइल डाटा

वाहन ड्यूटी साइकिल