पर्यावरण विवरण
एआरएआई पर्यावरण विवरण 2025-2026
एआरएआई को आईएसओ 9001, आईएसओ 14001, आईएसओ 45001 और आईएसओ 27001 प्रमाणित होने और आईएसओ/आईईसी 17025 से मान्यता प्राप्त होने पर गर्व है, जो लागू कानूनी दायित्वों के निरंतर सुधार और कानूनी अनुपालन पर केंद्रित एक व्यापक पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। यह प्रमाणन संधारणीय व्यवहार और पर्यावरण सुप्रबंधकता के प्रति हमारे समर्पण को प्रदर्शित करता है।
कानूनी अनुपालन
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 और वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत काम करने के लिए एआरएआई की सहमति का नवीनीकरण किया है। खतरनाक और अन्य अपशिष्ट (प्रबंधन और सीमापार आवाजाही) नियमावली, 2016 के तहत भी अनुमति प्राप्त की गई है, जो दिसंबर 2026 तक विधिमान्य है।
औद्योगिक उत्सर्जन, परिवेशी वायु, शोर, पेयजल और अपशिष्ट जल जैसे प्रमुख पैरामीटरों का पर्यावणीय निगरानी नियमित रूप से की जाती है। प्रेक्षण किए गए सभी परिणाम पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्दिष्ट सीमाओं के भीतर हैं।
अपशिष्ट प्रबंधन पहल
- एआरएआई ने उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के कचरे/अपशिष्ट को वर्गीकृत किया है और कचरे/ अपशिष्ट के पर्यावरण कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित किया है।
- बगीचे के कचरे/अपशिष्ट के निपटान के लिए क्रशर मशीन लगाई गई है।
- परीक्षण किए जा चुके वाहनों के निपटान हेतु आरवीएसएफ के साथ सहयोग स्थापित किया है।
- इस्तेमाल किए गए तेल, तेलयुक्त सफाई कपड़ों और खाली तेल बैरल जैसे खतरनाक अपशिष्ट का निपटान अधिकृत पुनर्चक्रणकर्ताओं के माध्यम से किया जाता है।
- खतरनाक अपशिष्ट, ई-अपशिष्ट, बैटरी अपशिष्ट और प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन हेतु प्रणालियाँ मौजूद हैं।
- एआरएआई ने स्वच्छ और व्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने के लिए "5एस" पद्धति लागू की है।
- एआरएआई भारत सरकार की पहलों जैसे स्वच्छता ही सेवा, विशेष अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा आदि में सक्रिय रूप से भाग लेता है।
पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा (ईओएचएस) पहल
- सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह और विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
- स्वच्छता पखवाड़ा (16 - 31 अगस्त 2025) और स्वच्छता ही सेवा (स्वच्छ भारत अभियान) मनाया गया, जो स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुनर्पुष्टि करता है।
- विशेष अभियान 5.0 (स्वच्छता अभियान) में भागीदारी
- संधारणीयता समूह का गठन
पर्यावरण संरक्षण के उपाय
- ऊर्जा-कुशल एलईडी प्रकाश व्यवस्था और बीईई-प्रमाणित उपकरणों का उपयोग।
- खतरनाक, ई-अपशिष्ट, गैर-खतरनाक और प्लास्टिक अपशिष्ट के लिए पर्यावरण के अनुकूल अपशिष्ट निपटान व्यवहार को अपनाना।
- विभिन्न व्यावसायिक प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण।
- वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के उपाय किए जा रहे हैं।
- गैर-नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने के लिए सौर ऊर्जा उत्पादन कार्यान्वित की गई है।
- कार्बन फुटप्रिंट मूल्यांकन
- क्रैश-परीक्षण किए गए वाहनों का निपटान अधिकृत अभिकरणों के माध्यम से किया जाता है।
- सीपीसीबी IV+ अनुरूप डीजी सेटों का संस्थापन।
- "एक पेड मॉं के नाम" पहल के तहत एआरएआई के विभिन्न स्थानों पर स्थित परिसरों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किए गए हैं।