Skip to content

अनुसंधान विकास और प्रौद्योगिकियाँ

अनुसंधान और विकास

एआरएआई के प्रारंभ से ही अनुसंधान और विकास इसके रूझान का क्षेत्र रहा है, और इसका लोगो ‘अनुसंधान से प्रगति’ इसे और प्रेरित करता है।

एआरएआई के अनुसंधान और विकास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सक्षमता, क्षमता, स्वदेशी प्रौद्योगिकी बनाना और राष्ट्र विशिष्ट अध्ययन करना है। सुरक्षा, पर्यावरण से जुड़ी चिंताएं, विश्वसनीयता और संधारणीयता, चाहे विनियामक चुनौतियों के तौर पर हों या उन्नति की खोज के तौर पर, अनुसंधान और विकास के लिए परियोजना चुनने के मुख्य कारण रहे हैं। ईंधन की बचत, कम उत्सर्जन, हल्का वजन, सवारी आराम, वाहन स्थिरता और हैंडलिंग, सड़क पर कम नुकसान, और लागत दक्षता कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां अभी अनुसंधान और विकास परियोजना लागू की जा रही हैं।

अलग-अलग मोटर वाहन अभियांत्रिकी क्षेत्र में अपनी शक्ति का उपयोग करके; या दूसरे संगठन के साथ मिलकर, संघ की शक्ति को मिलाकर परियोजना की प्रकृति और कार्यक्षेत्र के आधार पर, उन्हें एआरएआई लागू करता है। परियोजनाओं को उद्योग से अनुदान मिलता है, जैसे प्रायोजित परियोजना के मामले में, या सरकार से सहयोग मिलता है, जैसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना के मामले में, या विशिष्ट प्रौद्योगिकी विकास के लिए आंतरिक तौर पर अनुदान मिलता है। इन परियोजनाओं के नतीजे जैसे नई सेवाओं, सक्षमता, उत्पाद, प्रौद्योगिकी, भारत विशिष्ट डाटा आदि उद्योग, सरकार और दूसरे हितधारकों के लिए उपलब्ध हैं। खास तौर पर विनियमन संचालित परियोजनाओं के तहत अलग-अलग अध्ययनों के डाटा और नतीजे सरकार या डब्ल्यूपी29 जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए विनियमन बनाने में काम आते हैं।

हाल की परियोजनाओं में ईवी चार्जर के लिए सिम्यूलेटर, हाइब्रिड वाहन विकास, एचसीसीआई इंजन, एचसीएनजी इंजन, नए उच्च विनिर्देशन 3 सिलेंडर इंजन, जैव-डीजल इंजन, दोहरे ईंधन इंजन, वैद्युत ईंधन अन्तःक्षेपण प्रणाली, एकीकृत सुरक्षा प्रणाली, सामग्री डाटा बैंक, जीडीआई, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईसीयू विकास, उन्नत चालक सहायता प्रणाली (अडास), स्वायत्त वाहन, ट्रांसमिशन, वाहन गतिकी, 3 डी सड़क रूपरेखा, उन्नत अग्र लाइटिंग प्रणाली (एएफएलएस) समाधान आदि शामिल हैं।

भारत सरकार द्वारा समर्थित राष्ट्रीय हित की कुछ अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में ऑटोमोबाइल में स्मार्ट संरचनाओं का कार्यान्वयन, एल्यूमीनियम अधिरचना के साथ हल्के बस का विकास, ईवी / एचईवी के लिए ऑफ़लाइन और वास्तविक समय सिम्यूलेटर, सुपरचार्जर के साथ छोटे डीजल इंजनों की शक्ति अभिवर्धन, सार्वजनिक परिवहन वाहनों का उपयोगिता अनुपात, प्रगत निम्न तापमान दहन प्रणाली, हल्के फोर्जिंग प्रक्रियाएं, सड़क रूपरेखा माप, परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी, सूक्ष्म कण उत्सर्जन का मापन, वाहन उत्सर्जन की स्रोत रूपरेखा, इथेनॉल मिश्रित गैसोलीन के लिए सामग्री संगतता और भारतीय ड्राइविंग आबादी का मानवशास्त्रीय डाटा माप शामिल हैं।

Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment
Research equipment