Skip to content

स्वायत्त वाहन परिनियोजन प्लेटफॉर्म

स्वायत्त वाहन परिनियोजन प्लेटफॉर्म

प्रौद्योगिकी

  • स्वायत्त वाहन विकास प्लेटफॉर्म
  • प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर: 7 (प्रकार्यात्मक वातावरण में प्रणाली प्रोटोटाइपिंग निदर्शक)
Autonomous Vehicle Platform

विशेषताएँ

  • नियंत्रण सामर्थ्य से पूर्ण ड्राइव वाले एक प्ररूपी इलेक्ट्रिक 4-पहिया वाहन (कार, एलसीवी, एसयूवी खंड) के लिए
  • वाहन नियंत्रक के साथ संचार के लिए सीएएन / टीसीपी-आईपी विकल्प
  • स्टीयरिंग, ब्रेक, एक्सेलेरेटर के लिए एक्चुएशन प्रणाली
  • अडास/स्वायत्त प्रकार्य/डाटा अनुवीक्षण के लिए सेंसर
  • विज़न प्रणाली
  • वस्तु संसूचन के लिए स्टीरियो कैमरा
  • ब्लाइंड स्पॉट संसूचन के लिए मोबिलआई कैमरा
  • संदर्भ कैमरों का एकीकरण (6 तक)
  • रडार प्रणाली
  • मध्य-श्रेणी अग्र संघट्ट चेतावनी रडार
  • एडैप्टिव क्रूज नियंत्रण और निकटवर्ती क्षेत्र में ड्राइविंग के लिए लघु और दीर्घ क्षेत्र रडार
  • लिडार
  • वस्तुएं एवं बाधाएं संसूचन के लिए 16 चैनल लिडार
  • स्थानीयकरण के लिए जीएनएसएस (वैश्विक नेविगेशन सैटेलाइट प्रणाली)
  • आईएमयू (जड़त्वीय मापन इकाई)
  • स्वायत्त / अडास परिनियोजन के लिए तैयार पूरा हार्डवेयर और वाहन का पैकेज
  • सुरक्षा तंत्र
  • चयनात्मक स्वचालित या हस्तचालित ड्राइव क्षमता

अनुप्रयोग

  • अडास / स्वायत्त वाहन कार्यक्षमता के विकास के लिए एक संपूर्ण प्लेटफॉर्म पैकेज
  • सड़क पर जाँच और विधिमान्यकरण हेतु उपयोगी
  • यातायात डाटा अधिग्रहण के लिए उपयोगी

प्राप्त किए गए विधिमान्यकरण का पैमाना

वर्तमान पैकेज चयनित सेंसरों के साथ तैयार है और इसका उपयोग एआरएआई के इंटेलिजेंट वाहन विकास के आंतरिक कार्यक्रम के लिए किया जा रहा है।

बौद्धिक संपदा

लागू नहीं

सार

दि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) “स्वयमगो” नाम के एक आंतरिक अनुसंधान और विकास कार्यक्रम पर काम कर रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक और सॉफ्टवेयर तकनीकों का उपयोग करके सुरक्षा में सुधार करना है। इस कार्यक्रम के भाग के रूप में, एआरएआई ने एक मानक इलेक्ट्रिक यात्री कार का उपयोग करके एक स्वायत्त वाहन का प्रोटोटाइप बनाया है। वाहन के एक्चुएटर्स (एक्सीलरेटर पेडल, ब्रेक और स्टीयरिंग) को स्वचालित कर दिया गया है। जीपीएस, कैमरे, रडार और लिडार जैसे सेंसर को इसमें एकीकृत किया गया है। इस प्रोटोटाइप का उपयोग विकसित नियंत्रण प्रणालियों के सड़क पर जाँच के लिए किया जा रहा है।

एआरएआई का यह स्वायत्त वाहन परिनियोजन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को उनके अडास/एवी कार्यक्षमता विकास को तेजी से शुरू करने के लिए एक पूर्ण पैकेज समाधान प्रदान करता है। यह ग्राहक की विशिष्ट आवश्यकता के अनुसार सेंसर चयन के विकल्प प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म का उपयोग अडास/एवी प्रकार्यात्मकता का विकास और सत्यापन, सड़क पर परिनियोजन के लिए किया जा सकता है।

यह पूर्ण पैकेज वाला वाहन प्रोटोटाइप इच्छुक पक्षों को एक समाधान के रूप में पेश किया जा सकता है। यह ग्राहकों को उनके अडास/एवी प्रकार्यात्मकता विकास को तेज़ी से आरंभ करने में सहायता करेगा।

लाभार्थी उद्योग

  • ओईएम
  • टियर 1 उद्योग
  • सेवा उद्योग
  • अनुसंधान संस्थान/अकादमी/विश्वविद्यालय
  • स्टार्टअप