Skip to content

शैक्षणिक सहयोग (शिक्षण केंद्र)

अकादमिक सहयोग

एआरएआई ने पचास वर्षों से भी अधिक घटकों एवं प्रणालियों के परीक्षण एवं मूल्यांकन पर ध्यान केंद्रित करते हुए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए भारतीय मोटर वाहन उद्योग के लिए अपनी अभिकल्प और विकास की विषेशज्ञता उपलब्ध कराई है। एआरएआई ने मोटर वाहन उद्योग के हितधारकों की आवश्यकताओं के अनुसार अनुसंधान एवं विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की है। साथ – साथ, एआरएआई ने इन क्षेत्रों में भी ख्याति प्राप्त की है। अर्थव्यवस्था एवं व्यवसाय के वैश्वीकरण के साथ तालमेल बनाए रखते हुए, एआरएआई विश्वभर के मोटर वाहन उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी सेवाओं के कार्य-क्षेत्र का विस्तार करना जारी रखता है।

अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, प्रयोगशालाओं एवं उच्च कुशल कार्मिकों का उपयोग करते हुए, मोटर वाहन उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एआरएआई न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में, नई पीढी की अभियंताओं के विकास की आवश्यकताओं को समझता है।

इसने एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई, केएआरई कलासलिंगम अनुसंधान एवं अभियांत्रिकी अकादमी (कृष्णनकोइल), सीओईपी प्रौद्योगिकीय विश्वविद्यालय (पुणे), चितकारा विश्वविद्यालय (चंडीगढ़), एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय (पुणे), आरआईटी सांगली, एसआईटी (पुणे), जेएसपीएम विश्वविद्यालय (पुणे) के साथ करार किया है।

A lecture at ARAI Academy