Skip to content

सिम्बायोसिस प्रौद्योगिकी संस्थान, पुणे

सिम्बायोसिस प्रौद्योगिकी संस्थान

मोटर वाहन प्रौद्योगिकी में एमटेक

उद्देश्य

ऑटोमोटिव क्षेत्र और दूसरी संबंधित आधुनिक प्रौद्योगिकी के उभरते हुए क्षेत्रों में गहरी सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी रखने वाले सक्षम लोगों को तैयार करना। साथ ही, छात्रों में मोटर वाहन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभीयांत्रिकी और अनुसंधान के लिए काबिलियत पैदा करना ताकि वास्तवि दुनिया की समस्याओं के बेहतर और स्मार्ट समाधान निकाले जा सकें।

एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआरएमआईएसटी) के बारे में

सिम्बायोसिस अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (मानित विश्‍वविद्यालय), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 के धारा 3 के तहत एक मानित विश्‍वविद्यालय है, जिसका मुख्य कैंपस ग्राम: लवाले, तालुका: मुलशी, जिला: पुणे- 412115, महाराष्ट्र में है। यह अपने एक हिस्से, सिम्बायोसिस प्रौद्योगिकी संस्थान (“एसआईटी”), (https://www.sitpune.edu.in) के लिए और उसकी ओर से है, जो सिम्बायोसिस अंतर्राष्ट्रीय (मानित विश्‍वविद्यालय), पुणे का एक हिस्सा है, जिसे साल 2008 में बनाया गया था। टुडे इंडिया 2021 द्वारा सिम्बायोसिस प्रौद्योगिकी संस्थान को भारत के उभरते प्राइवेट महाविद्यालयों में पहला स्थान दिया गया है।

एसआईटी, पुणे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई), नई दिल्ली के द्वारा अनुमोदित है, और यह अभी सिविल अभियांत्रिकी, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिकी एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी, यांत्रिक अभियांत्रिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन और एम.टेक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और स्वचालन, अंतःस्थापित प्रणाली, भूसूचनिकी और सर्वेक्षण प्रौद्योगिकी (जी एवं एसटी) और अभियांत्रिकी अभिकल्प में कार्यक्रम उपलब्ध कराता है। सिम्बायोसिस अंतर्रराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय में 2010 में सभी विषयों में पीएचडी डिग्री के लिए अनुसंधान कार्यक्रम शुरू किए गए थे।

नामांकन

हमसे संपर्क करें:

डॉ केतन कोटेचा

  • अधिष्ठाता, अभियांत्रिकी विषय-विषेशज्ञ,
  • सिम्बायोसिस अंतर्राष्ट्रीय (मानित विश्वविद्यालय), पुणे – 412115, महाराष्ट्र, भारत।
  • +91-20-61936300 / +91-20-61936464
  • director@sitpune.edu.in

वेबसाइट पर जाएं

डॉ. एस. ए. पाटील,

महाप्रबंधक, एआरएआई अकादमी
श्री एन. ए. साकळे (समन्वयक)

  • एआरएआई एफआईडी, प्लॉट सं. बी-16/1, एमआईडीसी, चाकन, तालुका खेड़, पुणे-410501
  • +91 02135-396662/70/75
  • sapatil.pga@araiindia.com

पाठ्यक्रम

मुख्य विषय:

  • अनुप्रयुक्त सांख्यिकी और संख्यात्मक पद्धतियाँ
  • अभियांत्रिकी में अनुसंधान कार्यप्रणाली
  • तकनीकी संचार कौशल
  • मोटर वाहन अभियांत्रिकी प्रणालियाँ
  • ऑटोमोबाइल के लिए सामग्री
  • ऑटोमोबाइल के लिए पावर इलेक्ट्रॉनिकी
  • ईएचवी का मॉडलिंग और सिम्युलेशन
  • एकीकृत आपदा प्रबंधन
  • ईवी ध्वनि, कंपन और कर्कशता
  • मोटर वाहन एआई
  • वाहन वैद्युत नियंत्रण प्रबंधन प्रणाली
  • ऑटोमोबाइल का परीक्षण और प्रमाणन
  • इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन
  • मोटर वाहन विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियाँ

विशिष्ट / वैकल्पिक पाठ्यक्रम:

  • बुद्धिमान परिवहन प्रणालियाँ
  • मोटर वाहन एचवीएसी
  • पावरट्रेन प्रबंधन प्रणालियाँ: स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा संचयन और भंडारण
  • बैटरी प्रबंधन प्रणालियाँ
  • परिमित तत्व पद्धतियाँ
  • मशीन लर्निंग
  • यातायात अभियांत्रिकी और प्रबंधन
  • जीआईएस में डिजिटल छवि प्रसंस्करण
  • इलेक्ट्रिक ड्राइव और नियंत्रण
  • मोटर वाहन अंतःस्थापित प्रणाली
  • सूक्ष्म विद्युत यांत्रिक प्रणालियाँ
  • वाहन के भीतर नेटवर्किंग
  • स्मार्ट ग्रिड में प्लग-इन इलेक्ट्रिक वाहन
  • स्मार्ट विनिर्माण और डिजिटल ट्विन्स

कुल सीटों की संख्या

30 सीटें

शुल्क और छात्रवृत्ति

ट्यूशन शुल्क:

  • ₹1,85,000 (प्रति वर्ष)

योग्यता

अभियांत्रिकी के सभी संबंधित विषयों में अभियांत्रिकी स्नातक (बी.ई./ बी.टेक.) जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/राष्ट्रीय महत्व के संस्थान से कम से कम चार साल की अवधि का पाठ्यक्रम किया हो, और जिसमें कम से कम 50% अंक या समकक्ष श्रेणी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 45% अंक या समकक्ष श्रेणी) प्राप्त किए हों।

उद्योग के ऐसे पेशेवर जिन्हें उनकी संबंधित कंपनी का समर्थन प्राप्त हो, और जिनके पास कम से कम दो साल का अनुभव हो, और जिन्होंने बीई/ब.टेक में कम से कम 50% अंक या समकक्ष ग्रेड (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 45% अंक या समकक्ष ग्रेड) प्राप्त किए हों, वे भी पात्र हैं।

या

गेट का अंक या प्रवेश परीक्षा या 2 वर्षों का पेशेवर अनुभव।

विवरणिका

क्र. सं. शीर्षक डाउनलोड
1 मोटर वाहन अभियांत्रिकी में बी.टेक (इलेक्ट्रिक वाहनों और स्वायत्त वाहनों में विषेशज्ञता के साथ) एआरएआई, पुणे और चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब के बीच एक संयुक्त कार्यक्रम है।
Download