Skip to content

एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई PG

एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई

इलेक्ट्रिक और स्वायत्त वाहन में विशेषज्ञता के साथ मोटर वाहन प्रौद्योगिकी में एम.टेक

उद्देश्य

इस परियोजना का उद्देश्य मोटर वाहन अभियांत्रिकी की एक नई पीढ़ी तैयार करना है, जो मोटर वाहन और उससे जुडे उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार हों।

एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआरएमआईएसटी) के बारे में

एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआरएमआईएसटी), जिसे पहले एसआरएम विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता था – जहाँ आपको अपने सपनों को उड़ान देने की आजादी मिलती है। एसआरएमआईएसटी भारत के सर्वोच्च विश्विद्यालयों में से एक है, जिसमें 52,000 से अधिक पूर्णकालिक छात्र और 3200 से अधिक विषय-विशेषज्ञ सदस्य सभी कैंपस में मौजूद हैं – कट्टनकुलथुर, रामापुरम, वडापलानी कैंपस – ये सभी चेन्नई और उसके आस-पास हैं, और मोदीनगर, एनसीआर, दिल्ली में भी एक कैंपस है। यह छह संकायों में स्नातक-पूर्व, स्नातकोत्तर और डॉक्टोरल कार्यक्रम की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है – अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, औषधि और आरोज्ञ-विज्ञान, विज्ञान और मानविकी, विधि और कृषि विज्ञान। एसआरएमआईएसटी को वर्ष 2018 में नैक द्वारा सर्वोच्च ‘ए++’ श्रेणी के साथ मान्यता दी गई थी, जो अगले 5 वर्षों के लिए वैध है। एसआरएम आईएसटी को एमएचआरडी-यूजीसी द्वारा 12 बी दर्जा की श्रेणी में रखा गया हैI ऑटोमोबाइल अभियांत्रिकी विभाग की स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी। यह एक उद्योग-चालित विभाग है, जिसे युवा और गतिशील विषय-विशेषज्ञ सदस्यों द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। यह विभाग प्रयोगशाला, परियोजना, शिक्षण और अनुसंधान के विकास के लिए उद्योगों के साथ मिलकर काम करता है।

आइए और चितकारा विश्वविद्यालय में अपनी क्षमताओं को पहचानिए।

नामांकन

आवेदन कैसे करें: आवेदन प्रपत्र एसआरएमआईएसटी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या हमसे संपर्क करके प्राप्त किए जा सकते हैं।

हमसे संपर्क करें:

निदेशक (नामांकन),

  • एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, कट्टनकुलथुर, चेंगलपट्टू जिला, तमिलनाडु – 603203.
  • +91 7358093597/ 9445700101/ 9941029620

वेबसाइट पर जाएँ

डॉ. एस. ए. पाटील,

महाप्रबंधक, एआरएआई अकादमी

श्री एन. ए. साकळे (समन्वयक)

  • एआरएआई एफआईडी, प्लॉट सं. बी-16/1, एमआईडीसी, चाकन, तालुका खेड़, पुणे- 410501.
  • +91 02135-396662/70/75
  • sapatil.pga@araiindia.com

पाठ्यक्रम

मुख्य विषय:

  • प्रगत गणितीय पद्धतियाँ
  • मोटर वाहन यांत्रिक प्रणालियाँ
  • मोटर वाहन वैद्युत प्रणालियाँ
  • पावर इलेक्ट्रॉनिकी
  • नियंत्रण प्रणाली और यंत्रीकरण
  • एक्सईवी वास्तुकला
  • मोटर वाहन अंतःस्थापित प्रणाली और संचार प्रोटोकॉल
  • प्रणाली अभियांत्रिकी और एकीकरण
  • वाहन गतिशीलता और नियंत्रण

विशिष्ट / वैकल्पिक पाठ्यक्रम:

  • ध्वनि, कंपन और कर्कशता
  • एक्सईवी के लिए परीक्षण और प्रमाणन
  • बुद्धिमान एल्गोरिदम
  • स्वायत्त और संबंधित वाहन
  • बुद्धिमान परिवहन प्रणाली
  • ईएचवी का मॉडलिंग और सिम्यूलेशन
  • ईएमआई/ईएमसी
  • लघु परियोजनाएँ (सीएडी/सीएफडी, पायथन, मैटलैब, इलेक्ट्रिक वाहन सॉफ्टवेयर और एचआईएल पर आधारित) प्रमुख परियोजना (शोध प्रबंध) उद्योग / एआरएआई / विश्वविद्यालय में।
  • प्रमुख परियोजना (शोध प्रबंध) उद्योग / एआरएआई / विश्वविद्यालय में।

कुल सीटों की संख्या

60 सीटें

शुल्क और छात्रवृत्तियाँ

ट्यूशन शुल्क:

  • ₹90,000 (प्रति सेमेस्टर)

पात्रता

  • यांत्रिकी / मोटर वाहन / उत्पादन/ वैद्युत / इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी में बी.ई. / बी.टेक / एएमआईई
  • गेट उत्तीर्ण और उद्योग द्वारा प्रायोजित उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विवरणिका

क्र. सं. शीर्षक डाउनलोड
1 एआरएआई, एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई, भारत के सहयोग से विद्युत और स्वचालित वाहनों में विशेषज्ञता के साथ मोटर वाहन प्रौद्योगिकी में एम.टेक
Download