रोड लोड विश्लेषण और मल्टी-एक्सिस सिमुलेशन
रोड लोड विश्लेषण और मल्टी-एक्सिस सिमुलेशन
सटीक लोडिंग पैटर्न को समझने के लिए एसडीएल सड़क या फील्ड पर ड्यूटी चक्र के रूप में डाटा एकत्र करता है। इस डाटा का विशेषज्ञों द्वारा पुनः विश्लेषण किया जाता है ताकि वाहन / घटक पर टिकाऊपन परीक्षण करने के लिए परीक्षण चक्र विकसित किए जा सकें और वास्तविक लोडिंग अनुप्रयोग का सिमुलेशन किया जा सके। इस विश्लेषित डाटा का उपयोग करके विभिन्न बाय-एक्सल, मल्टी-एक्सियल, फोर पोस्टर एवं सिक्स पोस्टर टिकाऊपन परीक्षणों को अभिकल्पित किया जा सकता है। यह सेवा स्ट्रेन, एक्सेलेरेशन, डिस्प्लेसमेंट एवं व्हील फोर्स ट्रांसड्यूसर के माध्यम से व्हील लोड के रूप में लोड प्रदान करती है। हम फील्ड विफलता विश्लेषण, फटीग लाइफ अनुमान तथा परीक्षण सारणी, परीक्षण रिग्स एवं लैब परीक्षण के विकास हेतु ग्राहक-विशिष्ट सर्विस लोड डाटा विश्लेषण भी करते हैं।
सेंसर एवं डाटा अधिग्रहण प्रणाली और विश्लेषण उपकरण
- वायरलेस डाटा के लिए उच्च सीमा वाली मिनिएचर टेलीमेट्री प्रणाली
- कार से एचसीवी तक के लिए व्हील फोर्स ट्रांसड्यूसर
- राइड एवं हैंडलिंग सेंसर और प्रणाली
- सड़क रूपरेखा मापन प्रणाली
- वाहन ट्रैकिंग एवं वीडियो डाटा लॉगिंग
- 224+ सिंक्रोनस चैनलों के लिए उच्च गति डाटा अधिग्रहण
- वाहन / घटक स्तर ड्यूटी चक्र मापन सेंसर एवं प्रणाली
- ओबीडी / सीएएन पैरामीटर लॉगिंग
- 32+ सिंक्रोनस चैनलों के लिए तापमान मैपिंग
| क्र. | शीर्षक | डाउनलोड |
|---|---|---|
| 1 | 6 डिग्री ऑफ फ्रीडम (6डीओएफ) मल्टी-एक्सियल रोड सिम्युलेटर का उपयोग करके टिकाऊपन मूल्यांकन |
![]() |
