Skip to content

एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय, पुणे

एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय, पुणे

मोटर वाहन अभियांत्रिकी में पीएचडी

उद्देश्य

उद्योग जगत के अनुसंधान-उन्मुख कामकाजी पेशेवरों, सेवारत विषय-विशेषज्ञ सदस्यों, अनुसंधान प्रयोगशाला में काम करने वाले वैज्ञानिकों, नए स्नातकोत्तर छात्रों और अन्य लोगों को भारत के दो प्रमुख संस्थानों में से एक में अकादमिक उत्कृष्टता और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं के आदर्श माहौल में अनुसंधान करने और डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने में मदद करना।

एमआईटी -डब्ल्यूपीयू अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी विद्यालय के बारे में

एमआईटी -डब्ल्यूपीयू की अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय, एमआईटी पुणे से मिली अभियांत्रिकी शिक्षा में चार दशकों की उत्कृष्टता की विरासत को आगे बढ़ाती है, ताकि ऐसे “भविष्य के लिए तैयार” अभियंता बनाए जा सकें जो प्रौद्योगिकीय परिदृश्य में बेहतरीन प्रदर्शन करें। सैद्धांतिक ज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोग पर बल देते हुए, एमआईटी -डब्ल्यूपीयू का भारत में प्लेसमेंट का रिकॉर्ड सबसे अच्छा है। छात्रों के आध्यात्मिक और नैतिक विकास के लिए ‘शांति पाठ्यक्रम’ देने के हमारे लक्ष्य के साथ-साथ, एमआईटी -डब्ल्यूपीयू पूरी तरह से इस बात पर विश्वास करता है कि तकनीकी प्रगति को मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली का समर्थन मिलना चाहिए। इसलिए, एमआईटी -डब्ल्यूपीयू के सभी 80+ यूजी, पीजी और पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों के पाठ्यक्रम में शांति अध्ययन एक अभिन्न अंग है। एमआईटी -डब्ल्यूपीयू के पास अत्याधुनिक अवसंरचना है, साथ ही कई पीएचडी कार्यक्रम भी हैं, ताकि एमआईटी -डब्ल्यूपीयू पर्यावरण, खाद्य सामग्री की कमी और ऊर्जा की कमी जैसे दुनिया की बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए नई प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास का एक प्रमुख केंद्र बन सके।

नामांकन

डॉ. प्रसाद खांडेकर

अधिष्ठाता, अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी, एमआईटी -डब्ल्यूपीयू

सलाहकार – उद्योग-अकादमिक साझेदारी केंद्र

डॉ. रश्मि फलनिकर (पीएचडी समन्वयक)

  • अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संकाय, एमआईटी -डब्ल्यूपीयू
  • rashmi.phalnikar@mitwpu.edu.in

वेबसाइट पर जाएँ

सुश्री मेधा एस. जांभळे (विभागाध्यक्ष)

उप निदेशक और प्रमुख, एआरएआई अकादमी

डॉ. संजय ए. पाटील (पीएचडी समन्वयक)

महाप्रबंधक, एआरएआई अकादमी

  • एआरएआई एफआईडी, प्लॉट संख्या बी-16/1, एमआईडीसी, चाकन, तालुका खेड़, पुणे-410501.
  • +91 02135-396675/86/95
  • sapatil.pga@araiindia.com

पाठ्यक्रम

एमआईटी -डब्ल्यूपीयू और एआरएआई निम्नलिखित संकायों में पीएचडी कार्यक्रम उपलब्ध कराता है:

यांत्रिक अभियांत्रिकी, कंप्यूटर अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिकी और संचार अभियांत्रिकी, रसायनिक अभियांत्रिकी और पेट्रोलियम अभियांत्रिकी; ये कार्यक्रम नीचे बताए गए मोटर वाहन प्रौद्योगिकी के खास क्षेत्रों पर केंद्रित हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं:

पावरट्रेन, उत्सर्जन और वैकल्पिक ईंधन।

  • स्वर्ल इष्टतमीकरण
  • आफ्टर ट्रीटमेंट उपकरण
  • इंजन परीक्षण और प्रमाणीकरण
  • मोटर वाहन ईंधन और उत्सर्जन
  • इंजन अभिकल्प और विकास
  • बायोडीजल
  • मोटर वाहन ट्रांसमिशन

मोटर वाहन सामग्री और निर्माण तथा संरचनात्मक / वाहन गतिशीलता

  • सामग्री लक्षण वर्णन और विफलता विश्लेषण
  • प्रगत विनिर्माण तकनीक
  • बैटरी और ईंधन सेल के लिए सामग्री
  • वाहन गतिशीलता और नियंत्रण
  • फटीग विश्लेषण / संरचनात्मक गतिशीलता
  • अडास / हार्डवेयर-इन-लूप

सुरक्षा, लाइटिंग और घटक तथा वाहन परीक्षण

  • मोटर वाहन सुरक्षा और क्रैशवर्थिनेस
  • मोटर वाहन लाइटिंग / फोटोमेट्री
  • मोटर वाहन अभियांत्रिकी प्रणाली
  • मोटर वाहन परीक्षण और प्रमाणन
  • प्रभाव आघात जैवयांत्रिकी
  • मोटर वाहन उप-प्रणालियाँ
  • चालक और यातायात सिम्यूलेशन

एनवीएच, सीएई, सीएफडी

  • धव्नि और कंपन नियंत्रण
  • पावर ट्रेन और इलेक्ट्रिक एनवीएच
  • मोडल विश्लेषण
  • सामग्री की ध्वनि विशेषताएँ
  • ध्वनिक आवरण
  • अर्ध-सक्रिय और सक्रिय ध्वनि निरसन
  • परिमित तत्व विश्लेषण
  • अभिकलनात्मक द्रव गतिशीलता
  • मोटर वाहन वायुगतिकी और बनावट

इलेक्ट्रॉनिकी और अंतःस्थापित प्रणाली, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन

  • इंजन वैद्युत और प्रबंधन प्रणाली
  • मोटर वाहन इलेक्ट्रॉनिकी
  • यात्रा जोखिम मूल्यांकन
  • सूक्ष्म ग्रिड और चार्जिंग अवसंरचना
  • मोटर वाहन वास्तविक समय अंतःस्थापित प्रणाली
  • मॉडल आधारित अभिकल्प और आरपीटी
  • सीएएन और सीएएन मुक्त प्रौद्योगिकी
  • बैटरी और बीएमएस

विशिष्ट प्रकरण

  • स्वायत्त और संबंधित वाहन
  • वाहन बॉडी अभियांत्रिकी
  • 2/3-पहिया वाहन प्रौद्योगिकी
  • ऑफ-हाईवे वाहन

कुल सीटों की संख्या

30 सीटें

शुल्क और स्कॉलरशिप

ट्यूशन शुल्क:

  • पहले दो वर्षों के लिए प्रति शैक्षणिक वर्ष रु. 2,00,000/-
  • तीसरे शैक्षणिक वर्ष से रु. 1,00,000/-

पात्रता

  • संबंधित क्षेत्र में एम.ई/ एम.टेक, जिसमें पात्रता मानदंड विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (एम.फिल/पीएचडी डिग्री के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रिया) विनियम 2016 के अनुसार हों।
  • चयन
  • चयन प्रक्रिया और पीएचडी कार्यक्रम के अन्य विवरणों के लिए,

वेबसाइट पर जाएं

विवरणिका

क्र. सं. शीर्षक डाउनलोड
1 एआरएआई, एमआईटी वर्ल्ड पीस विश्वविद्यालय, पुणे, भारत के सहयोग से अभियांत्रिकी और प्रौद्यौगिकी में पीएचडी
Download