Skip to content

Kalasalingam Academy of Research and Education,Virudhunagar

कलासलिंगम अनुसंधान एवं शिक्षा अकादमी (कृष्णनकोइल)

(पावरट्रेन अभियांत्रिकी / इलेक्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहनों में विशेषज्ञता के साथ) मोटर वाहन अभियांत्रिकी में बी.टेक

शैक्षिक लक्ष्य

इस एम.टेक परियोजना का उद्देश्य भविष्य के मोटर वाहन उद्योग में अभिकल्प और विकास के कार्य के लिए आवश्यक मोटर वाहन अभियंताओं की एक नई पीढ़ी तैयार करना है। हम विभिन्न शिक्षण पद्धतियों, व्यावहारिक अनुभव और कक्षा से बाहर की शिक्षा को शामिल करके छात्रों के तकनीकी और व्यावसायिक कौशल को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं।

केएआरई के बारे में

कलासलिंगम अनुसंधान एवं शिक्षा अकादमी (केएआरई) पिछले चौंतीस सालों से समाज की सेवा कर रही है और यह समाज के सभी वर्गों के छात्रों की आवश्यकताओं को पूरा करती है। केएआरई यूजी कार्यक्रम, पीजी कार्यक्रम और पीएचडी कार्यक्रम उपल्ब्ध कराता है। इस संस्थान को 2015 में नैक द्वारा ‘ए’ श्रेणी के साथ फिर से मान्यता दी गई है। छह यूजी कार्यक्रम को एनबीए द्वारा श्रेणी-1 के तहत मान्यता दी गई है। यह संस्थान परियोजना और अनुसंधान केंद्र प्राप्त करने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रहा है। इसे विविक्त गणित में प्रगत अनुसंधान हेतु राष्ट्रीय केंद्र स्थापित करने हेतु डीटीएस से निधीयन मिली है। केएआरई के पास अत्याधुनिक आईआरसी है, जिसमें पदार्थ विज्ञान और जैविक विज्ञान में प्रगत अनुसंधान के लिए उत्कृष्ट, बेहतरीन उपकरण मौजूद हैं। इसके अलावा, कारे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आंतरिक और बाह्य गतिविधियों को अत्यधिक महत्व देता है।

केएआरई गर्व के साथ एआरएआई, पुणे के सहयोग से मोटर वाहन प्रणाली अभियांत्रिकी में अपना नया एम.टेक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा कर रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों / पावरट्रेन अभियांत्रिकी में विशेषज्ञता हासिल की जा सकेगी।

प्रवेश

हमसे संपर्क करें:

प्रोफेसर डॉ. पी. सरसु

  • निदेशक उद्योग संबंध, कलासलिंगम अनुसंधान एवं शिक्षा अकादमी कृष्णनकोइल, विरुधुनगर, तमिलनाडु
  • +91 9499977709 / +91 9840324007
  • admissions@chitkara.edu.in

बेवसाइट पर जाएँ

डॉ. एस. ए. पाटील,

महाप्रबंधक, एआरएआई अकादमी

श्री सरवनन कुमारसामी (समन्वयक)

  • एआरएआई एफआईडी, प्लॉट नंबर बी-16/1, एमआईडीसी, चाकन, तालुका खेड़, पुणे-410501
  • +91 02135-396662/70/75
  • sapatil.pga@araiindia.com

पाठ्यक्रम

ईएचवी के लिए विशिष्ट पाठ्यक्रम

  • पावरट्रेन प्रबंधन प्रणाली
  • ईएचवी की मॉडलिंग और सिम्यूलेशन
  • ऊर्जा भंडारण एवं प्रबंधन प्रणाली
  • इलेक्ट्रिक वाहनों का परीक्षण एवं प्रमाणन
  • बुद्धिमान परिवहन प्रणाली
  • स्मार्ट ग्रिड में प्लग-इन इलेक्ट्रिक वाहन

पावरट्रेन अभियांत्रिकी के लिए विशिष्ट पाठ्यक्रम

  • इंजन परीक्षण एवं प्रमाणन
  • पावरट्रेन एनवीएच
  • वैकल्पिक ईंधन
  • इंजन अभिकल्प और विकास
  • इंजन दहन और सिम्यूलेशन
  • इंजन उत्सर्जन और नियंत्रण

कुल सीटों की संख्या

30 सीटें

शुल्क और छात्रवृत्ति

ट्यूशन शुल्क:

  • ₹50,000/- (प्रति सेमेस्टर) + अतिरिक्त शुल्क

पात्रता

  • कक्षा 10वीं और 12वी में 60% अंक
  • यांत्रिक/मोटर वाहन/उत्पादन/विनिर्माण/मेकाट्रोनिक्स में बी.ई./बी.टेक
  • उद्योग द्वारा प्रायोजित उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी
  • छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।

विवरणिका

क्र. सं. शीर्षक डाउनलोड
1 एम.टेक मोटर वाहन प्रणाली अभियांत्रिकी (एआरएआई के सहयोग से), कलासलिंगम अनुसंधान एवं शिक्षा अकादमी, विरुधुनगर, भारत
Download