फटीग मूल्यांकन और सत्यापन
टिकाऊपन परीक्षण एवं फटीग मूल्यांकन
सर्वो-हाइड्रोलिक परीक्षण प्रणाली के साथ-साथ उन्नत सिमुलेशन एवं विश्लेषण का उपयोग करके वाहन,
उसके उप-समन्वायोजन एवं उसके घटकों के प्रदर्शन तथा टिकाऊपन के लिए परीक्षण एवं सत्यापन किया जाता है।
इन परीक्षणों के आधार पर एसडीएल–एआरएआई के विशेषज्ञ क्षति गणना एवं फटीग आयु पूर्वानुमान हेतु विश्लेषण करते हैं।
उसके उप-समन्वायोजन एवं उसके घटकों के प्रदर्शन तथा टिकाऊपन के लिए परीक्षण एवं सत्यापन किया जाता है।
इन परीक्षणों के आधार पर एसडीएल–एआरएआई के विशेषज्ञ क्षति गणना एवं फटीग आयु पूर्वानुमान हेतु विश्लेषण करते हैं।
पूरे वाहन का सत्यापन
- बीआईडबल्यू की कठोरता एवं मरोड़ (टॉर्शनल) कठोरता का मापन
- प्रयोगशाला में सड़क की स्थिति का अनुकरण करने हेतु सीएबी परीक्षण
उप-समन्वायोजन संरचना पर सत्यापन
-
विभिन्न लोडिंग स्थितियों जैसे ऊर्ध्वाधर, ब्रेकिंग, अनुदैर्ध्य एवं कॉर्नरिंग के लिए
एक्सल / एक्सल समन्वायोजन का टिकाऊपन एवं विश्लेषण - एयर सस्पेंशन परीक्षण का सिमुलेशन एवं मल्टी-एक्सियल टिकाऊपन परीक्षण
-
लीफ स्प्रिंग्स, शॉक एब्जॉर्बर, कंट्रोल आर्म्स एवं कॉइल स्प्रिंग्स जैसे सस्पेंशन घटकों
का वास्तविक ड्यूटी चक्र के अनुसार स्थैतिक प्रदर्शन एवं टिकाऊपन परीक्षण - ड्राफ्ट लिंक, लिफ्ट लिंक, सेंटर / टॉप लिंक एवं उनके समन्वायोजन का परीक्षण




इंजन घटक परीक्षण
-
इंजन घटकों का टिकाऊपन परीक्षण, जिससे फटीग प्राबल्य का मूल्यांकन, फटीग आयु का निर्धारण,
घटकों का तुलनात्मक अध्ययन, विफलता मोड का सिमुलेशन तथा सामग्री एवं प्रक्रिया में परिवर्तन
द्वारा इंजन घटकों का इष्टतमीकरण किया जाता है, जिससे अधिक कुशल इंजन विकसित होते हैं। -
यह अत्याधुनिक सुविधा कनेक्टिंग रॉड, क्रैंक शाफ्ट (बेंडिंग एवं टॉर्शनल फटीग),
गियर, बोल्ट, सिलेंडर ब्लॉक बेयरिंग कैप तथा सिलेंडर हेड के प्रेशर पल्सेशन परीक्षण
जैसे अनेक इंजन घटकों के परीक्षण हेतु उपयोगी है। परीक्षण के दौरान स्ट्रेन गेजिंग
एवं डाटा अधिग्रहण भी किया जा सकता है।




सीट का विकास परीक्षण
-
विनियामक परीक्षणों के अतिरिक्त, सीट का मूल्यांकन चाइल्ड पार्ट्स के प्रयत्न मापन
एवं निष्पादन के लिए किया जाता है। टिकाऊपन, कंपन तथा एब्यूज लोडिंग परीक्षण
सीट विकास एवं विधिमान्यकरण कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इन आवश्यकताओं को पूरा
करने के लिए हमारे पास उच्च गुणवत्ता नियंत्रकों के साथ हाइड्रोलिक, न्यूमेटिक
एवं इलेक्ट्रिक एक्चुएटर व्यवस्थाओं की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।


