Skip to content

बेंचमार्किंग

रेफरेंस डाटा जनरेशन (बेंचमार्किंग)

लक्ष्य वाहन के संकल्पनाकरण और विनिर्देशन तय करने की प्रक्रिया में एआरएआई रेफरेंस डाटा जनरेशन (बेंचमार्किंग) के लिए सेवाएँ प्रदान कर सकता है। प्रतिस्पर्धी वाहनों का रेफरेंस डाटा जनरेशन (बेंचमार्किंग) घटकों के निष्पादन तथा टिकाऊपन / विश्वसनीयता मूल्यांकन तक विस्तारित किया जा सकता है। घटकों की बेंचमार्किंग को कई पहलुओं में वर्गीकृत किया जाता है, जैसे निष्पादन, एनवीएच, राइड सुविधा, हैंडलिंग आदि। लक्ष्य वाहन का एक पूर्ण वर्चुअल मॉडल भी बेंचमार्किंग गतिविधि के एक भाग के रूप में माना जा सकता है। वाहन की विभिन्न प्रणालियों के लिए रेफरेंस डाटा जनरेशन (बेंचमार्किंग) गतिविधि के अलग-अलग चरण होते हैं, जिनमें वाहन विनिर्देशन संदर्भ, वाहन ज्योमेट्री / सामग्री / विशेषताओं का संदर्भ निर्माण तथा वाहन-रोड अन्योन्यक्रिया डाटा का उत्पादन शामिल है।