Skip to content

भारतीय ऑटोमोटिव सामग्री

बढ़ती पर्यावरणीय चिंताएँ और उत्सर्जन में कमी के लिए नियम ऑटोमोबाइल उद्योग को वाहनों का लगातार वजन कम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। विभिन्न संरचनात्मक और बॉडी पार्ट्स की सेक्शन मोटाई कम करना वाहन का वजन घटाने का एक प्रभावी तरीका है। हालाँकि, इसके लिए सामग्री की तन्यता से समझौता किए बिना अधिक मजबूत सामग्री का उपयोग आवश्यक होता है। संरचनाओं की आसान फॉर्मिंग, बेहतर लोड वहन क्षमता और बेहतर क्रैशवर्थीनेस के लिए मजबूती और तन्यता का अच्छा संयोजन आवश्यक है। आज भारतीय अभिकल्पकों के पास भविष्य की सामग्रियों के लिए प्रॉपर्टीज़ विकसित करने हेतु न तो कोई डाटा बैंक उपलब्ध है और न ही सुविधा। इसलिए एआरएआई ने परीक्षण सुविधाएँ स्थापित करके प्रगत उच्च प्राबल्य स्टील और एल्यूमीनियम अलॉय के लिए सामग्री डाटा बैंक विकसित करने की पहल की है। यह डाटा बैंक रासायनिक, मोनोटोनिक, धातुकर्म, बनावट, फटीग, उच्च स्ट्रेन दर, एनवीएच पहलू आदि विभिन्न गुणों को कवर करता है।
Research equipment

सड़क रूपरेखा

सड़क रूपरेखा वाहन कंपन का प्राथमिक स्रोत है। इसलिए वाहन के बेहतर अभिकल्प और अभिकल्प समय को कम करने के लिए अंतर्निहित सड़क रूपरेखा का अध्ययन करना महत्वपूर्ण हो जाता है। एआरएआई एसडीएल ने 2डी सड़क रूपरेखा के मापन हेतु सुविधा स्थापित की है। हमने लगभग 10000 किमी भारतीय सड़क रूपरेखा को 2डी प्रारूप में स्कैन/डिजिटाइज़ किया है तथा लगभग 700 किमी 3डी सड़क रूपरेखा को भी स्कैन किया है। यह सड़क रूपरेखा डाटा .rdf (2डी सड़क रूपरेखा) अथवा .crg (3डी सड़क रूपरेखा) प्रारूप में उपलब्ध है। इन सड़क रूपरेखाओं का उपयोग विभिन्न सॉफ़्टवेयर पैकेज जैसे MSC.ADAMS CARTM, SimpackTM एवं Car-SimTM में एमबीडी सिमुलेशन हेतु सीधे किया जा सकता है। हमारे पास 2डी एवं 3डी सड़क रूपरेखाओं के डिजिटलीकरण/स्कैनिंग हेतु मोबाइल, अत्यधिक सटीक लेज़र स्कैनर एवं लिडार स्कैनर उपलब्ध हैं।
Research equipment
Research equipment