Skip to content

हमारी मुख्य गतिविधियाँ

निम्नलिखित श्रेणी के वाहनों / घटकों और उपकरणों के सीएमवीआर टाइप अनुमोदन

  • दो, तीन और चार पहिया वाहन
  • सीएनजी / एलपीजी एवं वैकल्पिक ईंधन पर चलने वाले वाहन
  • निर्माण उपकरण वाहन
  • बैटरी से चलने वाले वाहन, ई-रिक्शा, ई-कार्ट
  • कृषि ट्रैक्टर
  • जेनसेट
  • बस बॉडी निर्माण
  • ट्रक बॉडी निर्माण
  • एम्बुलेंस कोड
  • मोटर कारवाँ
  • वाहन दुर्घटना
  • वाहनों की ईंधन दक्षता

निर्यात होमोलोगेशन

  • एआरएआई ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल एवं जीसीसी जैसे देशों को निर्यात होमोलोगेशन के लिए सहायता प्रदान करता है
  • एआरएआई ने यूरोपीय होमोलोगेशन सेवाओं के लिए विभिन्न परीक्षण / प्रमाणन एजेंसियों के साथ टाई-अप किया है

भारत सरकार को नियामक सहायता

  • केंद्रीय मोटर वाहन नियम – तकनीकी स्थायी समिति (सीएमवीआर-टीएससी):
    • सीएमवीआर-टीएससी का गठन भारत सरकार द्वारा वर्ष 1997 में किया गया था। यह समिति सीएमवीआर से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर (एमओआरटीएच) को परामर्श देती है तथा भारत में वाहनों एवं ऑटो घटकों के लिए सुरक्षा विनियमों के विकास एवं कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एआरएआई सीएमवीआर-टीएससी को तकनीकी सचिवालय सेवाएँ प्रदान करता है।
  • ऑटोमोटिव उद्योग मानक समिति (एआईएससी):
    • एआईएससी की स्थापना वर्ष 1997 में (एमओआरटीएच) द्वारा सीएमवीआर-टीएससी के अंतर्गत वाहन, प्रणाली एवं घटकों के लिए सुरक्षा मानकों के निर्माण, मौजूदा मानकों की समीक्षा एवं संशोधनों की अनुशंसा तथा उनके कार्यान्वयन के उद्देश्य से की गई थी। एआरएआई एआईएससी के अंतर्गत विचाराधीन तकनीकी विषयों के लिए सचिवालय सेवाएँ प्रदान करता है।
  • वाहन विनियमों के सामंजस्य के लिए विश्व मंच (डब्ल्यूपी.29):
    • डब्ल्यूपी.29 के अंतर्गत विचाराधीन विषयों से निपटने के लिए वर्ष 2003 में डब्ल्यूपी.29 पर राष्ट्रीय स्थायी समिति का गठन किया गया था। एआरएआई समिति को तथा विभिन्न कार्य उप-समूहों को तकनीकी सचिवालय प्रदान करता है, जो यूएन ईसीई, जिनेवा के डब्ल्यूपी.29 के अंतर्गत जीआरआरएफ, जीआरपीई, जीआरएसजी, जीआरएसपी, जीआरबी एवं जीआरई जैसे समूहों में तकनीकी विषयों पर विचार-विमर्श करते हैं।

ऑटोमोटिव उद्योग मानकों का प्रकाशन, उन्नयन / संशोधन

एआईएससी के गठन के बाद से, एआरएआई ने मार्च 2016 तक कुल 173 एआईएस मानक तथा एआईएस में कई संशोधन प्रकाशित किए हैं, जो विभिन्न श्रेणियों के मोटर वाहनों के लिए विषयों की व्यापक श्रृंखला को कवर करते हैं।