Skip to content

होमोलोगेशन प्रबंधन और विनियमन

हमारे बारे में

A lecture at ARAI Academy

एचएमआर विभाग को प्रारंभ में सन 2000 में केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के अनुपालन हेतु वाहनों के टाइप अनुमोदन के लिए ग्राहकों को एकल विंडो सेवा प्रदान करने की दृष्टि से एक केंद्रीय समन्वयोजन कक्ष के रूप में स्थापित किया गया था। वर्तमान में यह विभाग एआरएआई की इस प्रमुख टाइप अनुमोदन गतिविधि में ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझते हुए, एआरएआई के अंतर्गत जुड़े विभागों / प्रयोगशालाओं के माध्यम से समन्वित योजना एवं प्रसंस्करण कर अंतिम टाइप अनुमोदन तथा अन्य संबंधित सेवाएँ प्रदान करके एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के अनुपालन हेतु टाइप अनुमोदन गतिविधियों के अतिरिक्त, निर्यात होमोलोगेशन से संबंधित गतिविधियाँ भी जोड़ी गई हैं। इन गतिविधियों के अलावा, यह विभाग नए मानकों, नियमों एवं विनियमों के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी समितियों को आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान करता है।

एचएमआर केंद्रीय समन्वयोजन कक्ष

A lecture at ARAI Academy