एआरएआई@60
एआरएआई के हीरक महोत्सव का यादगार लोगो – “ARAI@60” का अनावरण।
एआरएआई द्वारा हीरक महोत्सव का आरंभ – अनंत संभावनाओं को आगे बढ़ाना
इस मील के पत्थर को चिह्नित करने के लिए, श्री एच डी कुमारस्वामी, माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एवं पोलाद, भारत सरकार ने एक यादगार प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया, जो गतिशीलता नवाचार के लिए अनंत संभावनाओं का प्रतीक है।
इस अवसर पर, श्री प्रसन फिरोदिया, वाइस प्रेसिडेंट – ARAI, ने भी कहा: “एआरएआई का हीरक महोत्सव मनाना पूरे ऑटोमोटिव समुदाय के लिए गर्व का क्षण है… यह मील का पत्थर सिर्फ़ अतीत का सम्मान नहीं; बल्कि उद्देश्य के साथ भविष्य की ओर बढ़ने का संकेत है… अगला दशक हमारी विरासत को परिभाषित करेगा और एआरएआई इस परिवर्तन के लिए उत्प्रेरक बना रहेगा।”
आइए हम सब मिलकर “एआरएआई के हीरक महोत्सव – ARAI@60” को सच में स्मरणीय और प्रभावशाली बनाएं!